Thursday, June 4, 2026
HomeLife Styleडायबिटीज (diabetes)होने के मुख्य 5 कारण बचाव यूं करें 

डायबिटीज (diabetes)होने के मुख्य 5 कारण बचाव यूं करें 

डायबिटीज (diabetes)को शुगर या मधुमेह भी कहा जाता है.डायबिटीज एक ऐसी बीमारी हो गई है जो हर घर में किसी न किसी को हो रही है.

diabetes

पर क्यों पहले तो ऐसा नहीं होता था पर आज लोगों को एक नहीं कई बीमारियां अलग-अलग नाम से हो रही हैं जो कि कभी सुनी भी नहीं जाती थी.

ऐसे ही डायबिटीज (diabetes)यानी कि शुगर की बीमारी आम समस्या की तरह हो गई है पर इस के होने के कुछ कारण हैं.

पहले लोग शारीरिक श्रम करते थे.इस से बीमारियां दूर रहती थी.पर आज शारीरिक श्रम में भी कमी हो गई है.

घर में अनेक सुविधाएं हैं शारीरिक सब काम कम हो गया है ऊपर से घर का खाना अच्छा नहीं लगता बाहर का खाना तला भुना फास्ट फूड कोल्ड ड्रिंक आदि खाया जा रहा है.

जो कि शरीर को कई तरह से नुकसान करता है और बीमारियों को दावत देता है.

डायबिटीज होने के कुछ मुख्य कारण गलत खान-पान अनियमित जीवन शैली सुबह जल्दी न उठना रात जल्दी ना सोना.

तो चलिए समझते हैं और जानते हैं कि डायबिटीज (diabetes)होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं….

1– देर रात तक जागना सुबह जल्दी ना उठाना.. आजकल लोग देर रात तक जागते हैं और सुबह जल्दी नहीं उठना चाहते हैं इससे शारीरिक चक्र बिगड़ जाता है यह भी बीमारियों की जड़ है.

2– गलत खानपान…सही खाना ना खाना बाहर का कोल्ड ड्रिंक जंक फूड को खाना जो की पोषक तत्वों की कमी कर देता है.

घर के खाने में शुद्धता और पोषकता होती है वह बाहर के खाने में नहीं होती इस कारण कई बीमारियों की शुरुआत होती है.

डायबिटीज भी इस में से एक कारण हैं …ज्यादा मीठा खाना भी डायबिटीज (diabetes)का होना शुरू कर सकता है.

3– शारीरिक श्रम से दूर भागना.. शारीरिक श्रम से दूर भागना भी एक कारण है डायबिटीज (diabetes)होने के.

इससे मेटाबॉलिज्म कमजोर हो जाता है एक ही जगह बैठे रहना डायबिटीज जैसी बीमारियों को बुलावा देता है जो कि स्वास्थ्य को बहुत प्रभावित करता है.

4– तनाव लेना ज्यादा सोचना.. डायबिटीज (diabetes)की बीमारी ज्यादा सोचने और फालतू का तनाव लेने से भी हो जाती है.

ज्यादा तनाव में रहने से ज्यादा सोचते रहने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है नतीजा डायबिटीज (diabetes)की शुरुआत हो जाती है.

5– खुद के प्रति लापरवाही.. घर परिवार के बाहर के कामों को करते हुए अपने आप को भूल जाना भी डायबिटीज (diabetes)अन्य बीमारियों के हो जाने का कारण है.

छोटी-छोटी तकलीफों को अनदेखा करना अपना ख्याल ना रखना समय पर ना खाना ना सोना भी बीमारियों का पता चलने पर भी अनदेखा करना भी डायबिटीज या अन्य बीमारी की शुरुआत हो जाती है.

ऐसे में अगर डायबिटीज होने का पता शुरू से ही यानी की बॉर्डर लाइन में आने पर पता चल जाए तो तुरंत सतर्क हो जाए.

डॉक्टर से सलाह ले जांच करवायें लेकिन आप शुरुआत में खुद को भी कंट्रोल करने की कोशिश करें अलर्ट हो कर सजग हो कर कुछ घरेलू उपाय भी बचाव कर सकते हैं जैसे की…

1– जीवन शैली में तुरंत बदलाव करें.. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए जीवन शैली में बदलाव करें.

सुबह उठे पहले व्यायाम करें पोषक तत्वों से भरपूर खान-पान करें फल फ्रूट खाने में शामिल करें.

मीठे का सेवन कम से कम करें मीठा एकदम से खाना ना छोड़े मैदा रिफाइंड को छोड़ दें.

2– तनाव छोड़ें..तनाव लेना तो बिल्कुल कम कर दे. डायबिटीज में तनाव लेना बेहद नुकसानदायक है. इस से शुगर का लेवल बढ़ जाता है.

मेडिटेशन करें मन को शांत रखें हंसे बोलें चुपचाप एक जगह ना पड़े रहे.प्रकृति के साथ थोड़ा वक्त बिताएं. बागवानी करें तनाव की तरफ से ध्यान हटाने पूरी कोशिश करें.

3– नींद का ध्यान रखें…कम से कम 8 घंटे के लिए नींद लेना बहुत आवश्यक है.

इस से डायबिटीज यानि की शुगर का लेवल कंट्रोल रहता है और शरीर खुद को स्वस्थ महसूस करता है अगर आपकी नींद पूरी हो जाए तो.

4– हरी सब्जियां मोटे अनाज खाने में करें शामिल.. डायबिटीज यानी कि शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए ओट्स जौ चना ब्राउन राइस हरी सब्जियां विटामिन फाइबर…

मिनरल आदि से भर पूर चीजों को शामिल करें जो आप की शुगर को नियंत्रित कर सके.

खाने में इन चीजों का करें सेवन… दालचीनी करेला नीम मेथी दाना गिलोय तुलसी पत्ती जामुन गुड़मार जैसी चीजों को अपने खाने में शामिल करें.

इस प्रकार से आप शुगर का पता चलते ही सतर्क होकर सजग हो जाए और शुरुआत में ही इसे कंट्रोल करने की कोशिश और बचाव करें ताकि शरीर स्वस्थ रहे रोगों से
बचा जा सके.

Disclaimer… यह लेख सामान्य घरेलु जानकारी पर आधारित है कृपया डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments