आम पना गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाता है और यह पेट को ठंडा रखता है

आम पना गर्मी में चलने वाली लू से भी बचाव करता है आम पना मीठा और नमकीन दोनों तरह से बनाया जा सकता है अपनी पसंद के अनुसार

तो चलिए आम पना कैसे बना सकते हैं और क्या-क्या सामग्री चाहिए... समझते है

4 लोगों के लिए 1--दो मीडियम कच्चे आम (उबाल कर छिलकर गुठली अलग कर ले फिर उसका गुदा निकालकर अच्छे से मैश  करके रख लें )

2--भुना जीरा 3--पुदीना पत्ती दो चम्मच 4--चार-पांच काली मिर्च आप इसके साथ अगर थोड़ा तीखा चाहते हैं तो एक दो हरी मिर्ची भी डाल सकते हैं 5--बर्फ मिलाने के लिए 6--काला और सफेद नमक स्वाद के अनुसार

अब एक बर्तन में आम का गुदा और पेस्ट और तीन गिलास पानी नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें

इसे आप धूप में निकलने से पहले खाना खाने के बाद या दोपहर में जब मन हो ले सकते हैं