Saturday, May 23, 2026
HomeLife Styleहीट वेव लू (loo)से यूं करें बचाव ताकि बच्चे और बड़े रहे...

हीट वेव लू (loo)से यूं करें बचाव ताकि बच्चे और बड़े रहे सुरक्षित जाने 5 तरीके 

भारत में हीट वेव यानी की लू (loo)को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है.

भीषण गर्मी के कारण लू (loo)से होने वाली स्वास्थ्य की समस्याओं के खतरे से बचने के लिए ध्यान देना जरूरी है.

ताकि आप इस समय पड़ने वाली अत्यधिक गर्मी में चलने वाली लू (loo)से अपना और अपने परिवार और घर में रहने वाले बड़े बुजुर्ग और बच्चों का ख्याल कर सकें.

अत्यधिक गर्मी पड़ने के कारण और लू (loo)चलने के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है.

जिस के कारण घबराहट चक्कर उल्टी ज्यादा पसीना आना आदि की शिकायत होने लगती है ऐसे में क्या करें.कि लू (loo)से बचाव हो सके.

loo

तो चलिए समझते हैं और जानते हैं की हीट वेव यानी लू (loo)मे हम क्या-क्या सावधानी बरत कर ध्यान देकर अपना और अपने घर के बड़े बुजुर्ग बच्चों का ध्यान रख सकते हैं ताकि लू (loo)से बच सके.

सर्वप्रथम पहले ध्यान रखें यह 5 बातें—

1– बिना जरुरत के दोपहर में घर से बाहर न निकले खास कर सुबह 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक.

जरूरत पड़ने पर सुरक्षा का ध्यान रखें निकलने से पहले छाता स्कार्फ अंगोछा कैप सनग्लास सनस्क्रीन क्रीम का प्रयोग करें.

2– पानी की बोतल साथ रखें.बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहे अपने आप को खूब हाइड्रेट रखें ताकि हीट वेव यानी कि लू (loo)से बच सके.

3– बच्चों को दोपहर में बाहर लेकर न जाए.जाना ही पड़े तो टोपी लगा कर अंगोछा ओढ़ा कर ले कर जाए.बच्चों का खास ख्याल रखें.हर संभव चलने वाली लू से बचाव करें.

4– रेशमी कपड़े या बहुत मोटे कपड़े ना पहने हल्का और ढ़ीला ढाला कपड़ा पहने.कॉटन के कपड़े को महत्व दे. कॉटन के कपड़े शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं

ताकि आप के शरीर को हवा लगती रहे और गर्मी से लू से बचाव हो सके.

5– ज्यादा धूप में ना निकले ना ही धूप में खड़े हो कर या बैठ कर ज्यादा काम करें.जितना हो सके धूप से बचने की कोशिश करें.ताकि लू से बचाव हो सके

हीट वेव यानी कि लू से बचाव के लिए अपनायें यह खान- पान और कुछ बातें…..

1– हल्का सुपाच्य भोजन करें.खिचड़ी दलिया दाल चावल छाछ सलाद दही लस्सी आम पना नारियल पानी तरबूज आदि का सेवन करें.

कम चिकनाई युक्त सब्जियां खाएं पुदीने धनिया की चटनी खाने में शामिल करें
कच्चे आम पुदीने की चटनी फायदेमंद है लू से बचाव के लिए बना कर खाने में सेवन करें.

2– खूब सारा पानी पिए धूप से आकर तुरंत पानी न पिए लस्सी आम पना बेल का रस शिकंजी नमकीन और मीठी पियें और नारियल पानी का सेवन करें.

आधा या एक नींबू खाना खाने के बाद पानी में निचोड़ कर भी ले सकते हैं.सत्तू का शरबत बना कर पियें.यह भी शरीर और पेट को ठंडा रखता है.

3– ज्यादा गर्म खाना खाने से बचे गर्म तासीर वाली चीज जैसे की मिर्च मसाले अजवाइन काली मिर्च ड्राई फ्रूट आदि का सेवन इस समय कम से कम करें.कॉफी चाय शराब आदि का सेवन करने से भी बचे.

4– बच्चों का बड़े बुजुर्गों का भी ख्याल रखें समय से खाएं ढेर सारा पानी पिलायें.ताकि पानी की शरीर में कमी ना हो और हीट वेव यानी कि लू से बचा जा सके अपना भी ख्याल रखें.

5– बार-बार दरवाजा खिड़की ना खोले.पंखा कूलर एसी का प्रयोग करें.धूप आने वाली जगह को ढक कर रखें.ताकि लू से बचाव हो सके कमरे को ठंडा रखें.

यूं समझे लू लगने के लक्षण….लू लगने के लक्षण मे शरीर का तापमान बढ़ जाता है.

सर में दर्द चक्कर प्यास लगना उल्टी कमजोरी जैसा महसूस होना पसीना आना घबराहट होना यह सब लू लग जाने के लक्षण है.

अगर ऐसा महसूस हो रहा है तो तुरंत सजग हो जाए और शुरुआत में इसे सही करें और संभालने की कोशिश करें.

लू से बचाव के लिए यह उपाय अपनाये…. पानी पिलाये दादी नानी के समय के बताए हुए इस नुस्खे को भी आजमा सकते हैं आम का पना दे.

उबले आम के छिलकों को हाथ की हथेलियां और पैरों के तालू पर कुछ देर तक मले.इस प्रक्रिया को दिन मे कम से कम दो-तीन बार करें.

इस से लू की गर्मी शांत होती है.शिकंजी लस्सी नारियल पानी दे.

ठंडी जगह पर लिटाये बैठायें हल्के कपड़े पहनायें और अगर आराम न मिले तो दिखाएं.लापरवाही ना करें.

Disclaimer.. यह लेख सामान्य घरेलु जानकारी पर आधारित है कृपया डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments