Saturday, May 30, 2026
Homehealthगर्मी से बचाव करे आम पना(aam pna)2 कच्चे आम से बनाएं नमकीन...

गर्मी से बचाव करे आम पना(aam pna)2 कच्चे आम से बनाएं नमकीन और मीठा 

Inbox

गर्मी में आम पना (aam pna)बेहद फायदा करता है.यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पेट को आराम देता है.

कब्ज पेट दर्द में भी फायदा करता है.खास कर गर्मी में चलने वाली लग जाने वाली लू में आम पना (aam pna)दवा का काम कर के बेहद फायदा पहुंचाता है.

aam pna

आम पना (aam pna)मीठा और नमकीन दो तरह से बनता है.हर घर में यह अपनी पसंद के अनुसार ही बनाया जाता है.

बच्चों को मीठा आम पना (aam pna)बेहद पसंद आता है तो बड़ों को भी मीठा और नमकीन दोनों ही तरह का आम पना (aam pna).

आप नमकीन और मीठा दोनों ही तरह का आम पना (aam pna)इस तरह से बना सकते हैं.

तो चलिए बनाते हैं दोनों ही तरह का आम पना…

1–नमकीन आम पना….नमकीन आम पना बनाने के लिए हमें चाहिए यह आवश्यक सामग्री.

4 लोगों के लिए……

1.. दो कच्चे आम
2.. भुना जीरा
3.. दो चम्मच पुदीना की पत्तियां
4..4-5 काली मिर्च
आप स्वाद बढ़ाने के लिए एक दो हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
5–काला और सफेद नमक
स्वाद के अनुसार ही डालें ताकि ज्यादा या कम ना लगे
6.. बर्फ के टुकड़े

सब से पहले कच्चे आम को कुकर में या फिर भागोनी में जैसे आलू उबालते हैं उबाल लें.उबाल कर इसे हाथ से दबा कर देख ले.

कि यह मुलायम हुआ कि नहीं आम पना (aam pna)बनाने के लिए कच्चे आम को मुलायम होने तक उबालना चाहिए.

यानी कि आम मुलायम हो जाए.फिर इसे ठंडा कर के इस की गुठली अलग कर दें और इसका गूदा एक बर्तन में निकाल कर हाथ से मैश कर ले.

या फिर मथानी से चला कर मिक्स कर लें.फिर इसे एक बर्तन में डालें.अब पुदीना पत्ती भुना जीरा काली मिर्च हरी मिर्च को महीन पीस लें.

और जिस बर्तन में आम पना (aam pna)का गुदा डाला है उसी में डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले.फिर तीन गिलास पानी और बर्फ के टुकड़े डाल लें.

अच्छे से चलाने के बाद इसे गिलास में निकाल कर पियें और पिलायें.

आम पना (aam pna)की सामग्री को ज्यादा मात्रा में बना कर फ्रिज में भी चार-पांच दिन के

और इसे आसानी से आप गिलास में पानी और बर्फ डालकर बना कर पी सकें.

2– मीठा आम पना….मीठा आम पना बनाने के लिए हमें चाहिए यह आवश्यक सामग्री

4 लोगों के लिए

1.. दो कच्चे आम
2..दो चम्मच पुदीना पत्ती
3..थोड़ी सी मात्रा में स्वाद के लिए काला सफेद नमक
4…भुना जीरा
5..मिश्री या फिर चीनी दोनों में से कुछ भी डाल सकते हैं अपने स्वाद के अनुसार.

मीठा आम पना बनाने के लिए जैसे कि आपने पहले आम उबालकर मैश किए थे.

वैसे ही आप चार लोगों के लिए दो आम को उबाल कर ठंडा कर के गूदा निकाल कर मैश कर के एक बड़े बर्तन में रखें.

अब पुदीना और थोड़ा सा भुना जीरा डाल कर मिक्स कर लें.फिर चीनी या मिश्री स्वाद के अनुसार डालें और अच्छे से मिक्स करें.

तीन गिलास पानी मिलायें हल्का नमक डालें सफेद और काला दोनों ही मिला कर अच्छे से मिक्स करें.

बर्फ डालें और भुना जीरा ऊपर से डाल कर पुनः अच्छे से मिक्स कर के गिलास में निकाले पिए और पिलायें.

आम पन्ना कैसे और कब लेना चाहिए –आम पना आप सुबह ले सकते हैं.ऑफिस या बाजार जाने से पहले ले.लू की गर्मी से बचाव होगा.

खाना खाने के बाद रात में भी ले सकते हैं यह पेट को फायदा पहुंचाता है

नोट… लू लगने पर आम पना…लू लगने वाले व्यक्ति को देने से जल्दी ही लू में आराम मिलता है.

लू की समस्या होने पर आम पना दादी नानी भी बना कर बड़ों बच्चों को देती थी.जो लू लग जाने पर बेहद फायदेमंद था.क्यों कि यह लू से लगने वाली गर्मी और लू को शांत करता है.

लू लग जाने पर उबले हुए आम के छिलके हथेली और पैरों के तालू पर कुछ देर तक मलने से लू की गर्मी शांत होती है.

इसे आप दो-तीन दिन तक कर सकते हैं.और दिन में सुबह दोपहर शाम तीनों समय मल सकते हैं.इस से लू की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाती है.

Disclaimer… यह लेख सामान्य घरेलू जानकारी पर आधारित है कृपया जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह अवश्य लें.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments