Wednesday, March 12, 2025
HomefoodRecipe-मिक्स वेजिटेबल पराठा (paratha)बनाएं 2 तरह से

Recipe-मिक्स वेजिटेबल पराठा (paratha)बनाएं 2 तरह से

अक्सर बच्चों को नाश्ते मे या लंच मे पराठा (paratha)दिया जाये तो वो एक ही तरह का पराठा खाकर बोर हो जाते हैं.

 
 कुछ नया चाहिए स्कूल के लंच में क्या रखा है बच्चा जरूर पूछता है.
paratha
 एक ही प्रकार का खाने का लंच बॉक्स पराठा (paratha)हो या फिर एक ही तरह का कुछ और हो जो रोज रखा जाए तो बच्चा बोर भी हो जाता है.
 
और कभी कभी लंच बॉक्स जैसे रखा वैसे ही वापस भी आ जाता है.
 
 नाश्ता में कुछ ना कुछ नया तो बनता ही रहता है पर आज कुछ पुराना नई स्टाइल से बनाते हैं पराठा (paratha)जी आज कुछ और नहीं पराठा ही बनाते हैं.
 
 पर अलग तरीके से.हां पराठा नई तरह से स्पेशल वेजिटेबल पराठा वेजिटेबल पराठा स्वादिष्ट टेस्टी और स्पाइसी भी जो सबको पसंद आने वाला है.
 
 वेजिटेबल पराठा आप बच्चों के लिए बड़ों के लिए और नाश्ते में खुद के लिए और घर में रहने वाले हर सदस्य के लिए बना सकती हैं.
 
 क्योंकि वेजिटेबल पराठा (paratha)बच्चे बड़े बुजुर्ग को पसंद आएगा और खाने में अच्छा लगेगा पौष्टिकता से भरपूर वेजिटेबल पराठा.
 
 वेजिटेबल पराठा (paratha)में मिली हरी और अन्य सब्जियां खूब  पौष्टिकता और विटामिन आयरन से भरपूर हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है.
 
 तो चलिए बनाते हैं वेजिटेबल पराठा और समझते हैं कि हमें वेजिटेबल पराठा (paratha)बनाने में क्या-क्या सामग्री चाहिए…
 
1–5-6 तरह की सब्जियां जैसे कि आलू गाजर मूली पालक मेथी
 
 मैंने यह पांच तरह की सब्जियां मिलाई हैं आप इस में अपनी पसंद के अनुसार और सब्जियां मिला सकती हैं.
 
 इसे कम या ज्यादा कर सकती हैं और इसके अलावा और सब्जियों को भी मिला कर के वेजिटेबल पराठा (paratha)बना सकती हैं.
 
2–2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
 
3– अदरक एक चम्मच घिसी हुई
 
4– हरा धनिया दो चम्मच बारीक कटा हुआ
 
5–1 चौथाई चम्मच जीरा
 
6– आधा चम्मच पिसा सूखा धनिया
 
7– आधा चम्मच पीसी सौफ
 
8– आधा चम्मच गरम मसाला
 
9– नमक.. पीसी लाल मिर्च स्वाद के अनुसार
 
10–1 चुटकी हींग
 
11– घी तेल मक्खन जो भी पसंद हो
 
 तो चलिए बनाते हैं मिक्स वेजिटेबल पराठा
 
 सबसे पहले आप सारी सब्जियों को अच्छे से धो लें फिर बास्केट में डाल कर कुछ देर के लिए निचोड़ ले.अब आलू गाजर मूली गोभी को घिस ले.
 
पालक को बारीक काट कर धोकर रख ले मिक्स वेजिटेबल पराठा (paratha)में आप दो-तीन या ज्यादा कम जितनी चाहे सब्जियां मिला सकती हैं.
 
 और आप आलू मूली गाजर गोभी पालक के अलावा मेथी बथुआ लौकी बंद गोभी शिमला मिर्च आदि जो सब्जियां हो वह मिला कर भी मिक्स वेजिटेबल पराठा बना सकती हैं.
 
 फिर जितनी सब्जियां है बताएं अनुसार तैयार की हैं एक बर्तन में डालकर बाकी सारी सामग्री भी उसी बर्तन में डाल लें.
 
 अब इसमें आप आटा डाल कर गूथ लें. नरम सा ध्यान रखिएगा कि यह गीला ना हो जब आटा लगाये तो सब्जियां डालकर तो ध्यान रखें.
 
 कि अपनी जरूरत के अनुसार ही लगाना है ताकि आटा गीला ना हो थोड़ा टाइट हो.
 
 जब आटा गुथ कर तैयार हो जाए तो गैस जला कर तवा चढ़ायें और जैसे आप आटे  की लोई बनाती थी वैसे ही बना कर बेल कर तबे पर डाल कर सुनहरे कलर की सिकाई कर लें
 
 जब यह सिक जाए तो गरमा गरम सर्व करें नाश्ता में खिलाए लंच लगायें. इस मिक्स वेजिटेबल पराठा को चटनी सॉस रायता कुछ से भी खा सकते और खिला सकती हैं.
 
 अब इसी वेजिटेबल पराठे को बनाते हैं दूसरे तरीके से……
 
 अब आप इसे यानी कि मिक्स वेजिटेबल पराठा को दूसरी तरह से ऐसे भी बना सकती हैं.एकदम सरल तरीके से
 
 सब वैसे ही होगा बस थोड़ा सा बदलाव करते हैं अपनी पसंद के अनुसार जितनी सब्जियां चाहे ले ले इसे धो ले.
 
 बारीक बारीक काट ले और इसे उबाल लें.जब यह उबल जाए तो इसे निकाल कर ठंडा कर लें. इस का पानी अलग एक गिलास में करके रख ले.
 
अब हल्के हाथ से सब्जियों को निचोड़ लें अपनी जरूरत अनुसार आता गुथ लें पहले वाले सारे मसाले और सामग्री मिला लें पानी की जरूरत पड़े तो इसी पानी को प्रयोग करें
 
 अब लोई बना ले और वैसे ही बेलकर गैस जला कर तवा रखें और परांठा डाल कर सिकाई करें.
 
 जैसे आपने पहले पराठे बनाए थे सब वैसे ही करना है. सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तो प्लेट में निकाल कर रखें.इसे चटनी अचार सब्जी रायता जिस से मन हो सर्व करें.
 
 आप इस मिक्स वेजिटेबल पराठे को चाय के साथ या फिर रुखा यूं भी खा सकती हैं.इस मिक्स वेजिटेबल पराठा को अगर आपने एक बार खा लिया तो जरूर बार-बार खाएंगे.
 
 और बनाएंगे तो जरूर ट्राई करें स्पेशल मिक्स वेजिटेबल पराठा बना कर और बताएं कैसी लगी आपको मेरी रेसिपी.
 
 अगर ये रेसिपी आपको पसंद आए तो लाइक शेयर और फॉलो जरूर करें.
 
 धन्यवाद  🙏🙏🙏🙏🙏https://www.instagram.com/hindimulti?igsh=NWt0cXU4ZHdwbXBj

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments