हर साल ज्येष्ठ महीने में नौतपा का समय माना जाता है जो 9 दिन तक रहता है
हर साल ज्येष्ठ महीने में नौतपा का समय माना जाता है जो 9 दिन तक रहता है
नौतपा में 9 दिन तक भयंकर गर्मी पड़ती है और लू चलती है
इस बार नौतपा 25
मई
से 2 जून तक रहेगा इस समय गर्म हवाएं और लू चलेगी
इन नौ दिनों में बहुत सावधान रहना चाहिए और अपना अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए
तो चलिए नौतपा में पड़ने वाली गर्मी और लू से अपने सहित अपने परिवार का कैसे बचाव करना है जानते हैं...
1-- लू से बचाव के लिए खूब सारा पानी पियें और शरीर को हाइड्रेट रखें
2--मीठी और नमकीन नींबू शिकंजी पियें आम पना पियें बहुत फायदेमंद है लस्सी जूस दही छाछ लेते रहे
3-- दोपहर में बाहर निकलने से बचने की कोशिश करें निकलने पर छाता कैप जरूर लगाए
4-- हल्का भोजन करें चिकनाई का सेवन कम करें गर्म तासीर वाली चीज भी कम खाएं
5-- हल्के सूती वस्त्रों को धारण करें यह आराम देंगे टाइट और मोटे कपड़े पहनने से बचें
6-- छोटे बच्चे घर के बड़े बुजुर्गों और अपना पूरा ख्याल रखें खान-पान और पानी पर ध्यान दें ताकि लू और गर्मी से बचाव हो सके
Disclaimer... यह लेख सामान्य घरेलु जानकारी पर आधारित है